युवक की हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, स्कॉर्पियो बरामद
सीतामढ़ी, मई 2 -- सोनबरसा। कन्हौली थाना क्षेत्र के कन्हौली पैक्स गोदाम के पास मंगलवार देर रात 30 वर्षीय युवक अर्जुन कुमार की हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज घटना के तीसरे दिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की गई है। मृतक अर्जुन कुमार खोपराहा गांव के वार्ड 11 निवासी प्रेमलाल महतो का पुत्र था। बुधवार सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने उसका शव बरामद किया था। शव पर सिर और गर्दन में चाकू के गहरे जख्म तथा शरीर पर लोहे की रॉड से हमले के निशान मिले थे। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया था. यह भी पढ़ें- दलित युवक की गोली मारकर हत्या, विरोध में हाईवे पर जाम लगायापरिजनों की जानकारी परिजनों के अनुसार अर्जुन मंगलवार शाम एक हल्दी रस्म में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.