महोबा, मार्च 24 -- खरेला, संवाददाता। पुरानी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या करने और बचाव के लिए आए पिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल करने के मामले में आरोपित फरार चल रहे है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए 4 पुलिस टीमों को लगाया गया है। गांव में पीएसी को तैनात किया गया है। तीन थानों की पुलिस भी गांव में सुरक्षा को लेकर तैनात है। थाना क्षेत्र के चंदौली गांव में पुरानी रंजिश को लेकर घात लगाए बैठे दबंगों के द्वारा 30 वर्षीय नरेंद्र राजपूत की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकि बचाव करने आए मृतक के पिता 65 वर्षीय मंगल राजपूत के सिर पर भी दबंगों ने कुल्हाड़ी से हमला बोलकर घायल कर दिया। पुलिस ने मंगल राजपूत की तहरीर के आधार पर प्रिंस राजपूत, मुन्ना राजपूत पुत्रगण संतोष राजपूत, संतोष राजपूत, नंदकिशोर राजपूत पुत्रगण स्वामी,...