नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। हैदरपुर इलाके में गुरुवार देर रात टॉयलेट का दरवाजा खोलने के विवाद में बदमाशों ने एक युवक की हत्या कर दी। मृतक की पहचान 22 वर्षीय नीतेश के तौर पर हुई है। शालीमार बाग पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी ने वारदात के बाद इंस्टाग्राम में वीडियो अपलोड कर खुद हत्या का जुर्म कबूला था। पुलिस ने बताया कि नीतेश पेशे से बेलदार था। वह माता-पिता और छोटे भाई के साथ हैदरपुर की झुग्गी में रहता था। जांच में सामने आया कि वह गुरुवार रात सार्वजनिक शौचालय में गया था। इसी दौरान इलाके का रहने वाला तरुण वहां आया और उसने शौचालय का दरवाजा खोल दिया। इसी बात पर दोनों में विवाद हो गया। हालांकि, नीतेश के परिजनों ने मामला शांत करा दिया। फिर नीतेश अपने दोस्त ...