युवक की हत्या के आरोप में केस दर्ज
रुडकी, मई 19 -- भगवानपुर। क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंकने के मामले में पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली पुलिस को रविवार सुबह सूचना मिली थी कि खुब्बनपुर से बहबलपुर जाने वाले मार्ग के किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शव की पहचान होने के बाद पुलिस ने मृतक के परिजन फाजिल निवासी बचीटी, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- अज्ञात युवक का सड़क के किनारे मिला शव
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.