गोरखपुर, मार्च 30 -- हरनही, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के हरिजनपुर गांव में 10 फरवरी को बारात के दौरान हुए विवाद में मुनीब चौहान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई। मृतक के परिजन सोमवार को क्षेत्राधिकारी खजनी दीपांशी राठौर से मिले और सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। मृतक की बहन सरोजा देवी की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में अब तक सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार हैं। परिजनों का आरोप है कि आरोपित लगातार मुकदमा वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। मुनीब चौहान बीएससी तृतीय वर्ष का मेधावी छात्र था और उसका चयन असम राइफल्स में हो चुका था। परिवार में सबसे छोटा और लाडला होने के कारण उसकी मौत से घर में मातम पसरा है। सीओ ने एक सप्ताह में शेष आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

हिंदी हि...