समस्तीपुर, अप्रैल 25 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत माधोपुर भुआल गांव में पांच दिन पूर्व सोमवार को दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने बुलेट सवार युवक को अंधाधुंध फायरिंग कर मौत के घाट उतार दिया था। इस गोलीबारी में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी भी हुआ था। मृत युवक की पहचान चकमेहसी के उत्तराशाडी गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र अमित कुमार उर्फ फेकन के रूप में हुई थी। जबकि जख्मी युवक कल्याणपुर के जितवारिया गांव निवासी राजीव कुमार है जिसका इलाज दरभंगा में किया जा रहा है। लोगों का बताना है कि घटना के उपरांत विगत दो दिनों तक पुलिस ने बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापामारी भी की लेकिन इस मामले में पुलिस को अब तक सफलता नहीं मिल पायी। हत्याकांड की प्राथमिकी दर्ज होते ही यह मामला फाइल में ही दब गया। हालांकि इस हत्याकांड को लेकर दरभंगा के डीआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.