मधेपुरा, मार्च 24 -- आलमनगर, एक संवाददाता। आलमनगर-करामा सड़क में सोमवार की सुबह भागीपुर ड्रेनेज पुल की रेलिंग से एक युवक का शव लटकता मिला। युवक के परिजनों ने हत्या कर फंदा से लटकाने का आरोप लगाया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने बोल्डर व बाइक खड़ी कर सड़क जाम कर दिया। आक्राशित परिजन और परिजन वरीय अधिकारी को स्थल पर बुलाने की मांग कर रहे थे। मृतक सूरज कुमार (18) आलमनगर नगर पंचायत मुख्यालय स्थित वार्ड 11 राम टोला के संजय राम का पुत्र बताया गया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि रविवार की देर शाम भागीपुर का युवक भोज खाने के लिए बुलाया था। इसी दौरान उसकी हत्या कर शव पुल की रेलिंग से साड़ी का फंदा बनाकर लटका दिया। उधर घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष कुलवंत कुमार अन्य पुलिस पदाधिकारी के साथ स्थल पहुंचकर छानबीन की। घटना स्थल पर पहुंचे आलमनगर व अन्य जगहों के लो...