फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 21 -- फर्रुखाबाद। कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के चिलसरी गांव में एक युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के भाई ने गांव के ही एक युवक पर हत्या कर शव को फांसी पर लटकाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चिलसरी गांव निवासी शिवोज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 25 वर्षीय बड़ा भाई दीपचन्द्र उर्फ पंखिया शनिवार शाम करीब आठ बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान ममापुर से सूचना मिली कि गांव चिलसरी निवासी रोहित उर्फ भीमा शराब के नशे में लोगों से कह रहा था कि उसने दीपचन्द्र उर्फ पंखिया को मार दिया है। इस सूचना के बाद परिजनों ने युवक की तलाश तेज कर दी। आरोप है कि रात करीब 12 बजकर1...