रायबरेली, मार्च 14 -- सुलतानपुर, संवाददाता। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के अवसानपुर गांव के पास एक युवक की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।नहर में शव मिलने की सूचना मिलते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। स्थानीय लोगों ने नहर में शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शिवगढ़ थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से नहर से शव को बाहर निकलवाया। शव की स्थिति देखकर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि युवक की पहले हत्या की गई और उसके बाद साक्ष्य छिपाने के उद्दे...