शामली, मई 5 -- चौसाना। चौसाना के गांव लक्ष्मीपुरा में सोमवार रात घेर से रहस्मय हालात में लापता 18 वर्षीय युवक का शव मंगलवार सुबह एक खेत में नकलकूप के कुएं से जली हुई अवस्था में बरामद हुआ। युवक आईटीआई का छात्र था और उसके शव को डीजल से जलाया गया था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या कर युवक का शव जलाकर नलकूप के कुएं में फेंका गया। सूचना पर एसपी, एएसपी एवं फारेंसिक टीम, डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा है। युवक की हत्या के मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गांव लक्ष्मीपुरा में सुखबीर का 18 वर्षीय बेटा गोविंद रोजाना की तरह रात में अपने घेर में सोने गया था। गोविंद के चाचा दीनदयाल ने बताया कि मंगलवार सुबह पांच बजे वह पशुओं को चारा डालने घेर में पहुं...