उरई, जुलाई 6 -- कोंच। नदीगांव थाना क्षेत्र के भकरोल गांव निवासी 45 वर्षीय युवक का शव सड़क किनारे खेत में सोमवार सुबह मिलने से हड़कंप मच गया। जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। जानकारी पाकर मौके पर जिन्होंने युवक की हत्या की आशंका जताई और गांव के ही चार लोगों पर पत्नी की तहरीर पर हत्या व एससीएसटी एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है जिसकी पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। शनिवार सुबह भकरोल निवासी राजकुमार वंशकार 45 वर्ष का शव गांव के बाहर ही उनके खेत के पास सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के मुंह से झार निकल रहा था। घटना की सूचना मिलते ही नदीगांव थाना पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। अपर पुलिस अधीक्षक ईशान...