मुरादाबाद, मई 9 -- कहीं और के युवक की हत्या करने के बाद शव लाकर कटघर थाना क्षेत्र में खाली प्लाट में फेंक दिया। शनिवार सुबह लावारिस हालत में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि सड़क से करीब 75 मीटर अंदर प्लाट तक शव को घसीट कर ले जाया गया। पुलिस ने फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। थाना कटघर के बलदेवपुरी में कल्याणपुर रोड पर नरेश कुमार का खाली प्लाट सड़क से कुछ अंदर हैं। शनिवार सुबह बलदेवपुरी के लोग अपने खेतों की ओर जा रहे थे तो खाली प्लाट में एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पाकर सीओ कटघर गौरव तिवारी, एसएचओ शैलेंद्र कुमार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह भी घटना स्थल पर पहुंचे। फॉरें...