बिहारशरीफ, मार्च 23 -- शरीर पर मिले जख्मों से जतायी जा रही हत्या की आशंका हरनौत थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के खंधे में मिली लाश नहीं हुई पहचान, 20 से 25 साल के बीच है मृत युवक की उम्र हरनौत, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के खंधे में बख्तियारपुर थाना क्षेत्र की सीमा पर शनिवार की देर शाम युवक की लाश बरामद की गयी। मृतक की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच बतायी जाती है। शरीर पर मिले जख्मों से लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। हालांकि, अभी तक मृत युवक की पहचान नहीं हो पायी है। आशंका जतायी जा रही है कि हत्या के बाद शव का यहां लाकर फेंक दिया गया है। शनिवार की देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि पानी में एक शव छहला रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पानी से बाहर निकलवाया। पहचान नहीं होने पर एफएसए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.