भागलपुर, मार्च 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। घोघा थाना क्षेत्र के आमापुर दियारा में शुक्रवार को लगभग 20 वर्षीय अज्ञात युवक का शव चार टुकड़ों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव का सिर बरामद नहीं होने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। आशंका जताई जा रही है कि हत्यारों ने युवक की बेरहमी से धारदार हथियार से हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर अलग-अलग जगहों पर फेंक दिया।जानकारी के अनुसार आमापुर दियारा स्थित मक्का की खेतों में लोगों ने संदिग्ध हालत में शव के अलग-अलग हिस्से पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोघा थानाध्यक्ष अजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से शव के चार टुकड़े बरामद किए, जबकि सिर का हिस्सा नहीं मिल सका है। बताया जाता है कि शव के कुछ हिस्से मक्के के खेत में मिले, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.