मुजफ्फर नगर, मई 21 -- मोरना थाना क्षेत्र के गांव सीताबपुरी निवासी युवक आकाश चौहान की पीटकर हत्या करने व शव को गंगा नदी में डालने का आरोप लगाते हुए भोपा स्थित सीएचसी पर परिजनों व ग्रामीणों ने जमकर हंगामा काटा। मृतक की मां ने भोपा थाने में तहरीर देकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। अस्पताल में हंगामा व धरना प्रदर्शन करने वालों के समक्ष पुलिस ने 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।भोपा थाना क्षेत्र गांव सिताबपुरी में बुधवार सुबह आकाश अपनी माता अन्तरेश के साथ खेत पर सिंचाई करने गया था। आकाश की मां अन्तरेश ने बताया कि वह दूसरे खेत में कार्य कर रही थी। उसका पुत्र खेत में पानी भर रहा था। इसी दौरान गांव के ही दो युवक आए और आकाश के साथ रास्ते में पड़े हुए सिंचाई के पाइप को हटाने को लेकर ...