बगहा, अप्रैल 9 -- शत्रुघ्न दास बगहा। बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना क्षेत्र के हरदियाचाती गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को दो टुकड़ों में काटकर अलग-अलग स्थानों पर दफना दिया गया। पुलिस ने सिर और धड़ को अलग-अलग जगहों से बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मृतक नौरंगिया थाना क्षेत्र के जरलहिया गांव निवासी मुरारी यादव (48 वर्ष )हैं। परिजनों के अनुसार मुरारी यादव पिछले पांच दिनों से लापता थे और गांव के कुछ लोगों के साथ आखिरी बार देखा गया था। इस संबंध में दो दिन पहले ही परिजनों ने नौरंगिया थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए हत्या की आशंका जताई थी।घटना की सूचना मिलते ही नौरंगिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। थानाध्यक्ष राज रौशन ने तत्काल वरीय अधिकारियों को सूचित किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.