आगरा, मार्च 21 -- थाना किरावली क्षेत्र के सलेमाबाद गांव में युवक की हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया गया। वह लापता चल रहा था। शनिवार को उसका शव खेत में कुएं से बरामद हुआ। परिजनों द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सलेमाबाद निवासी देवेंद्र सिंह के अनुसार उनका पुत्र चंद्रवीर उर्फ मोनू शुक्रवार शाम करीब 6.30 बजे घर से कुछ परिचितों के साथ निकला था। जब वह देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। ग्रामीणों से जानकारी मिली कि मोनू को कुछ युवकों के साथ खेतों की तरफ जाते देखा गया था। खोजबीन के दौरान परिजनों को खेत में मोनू की चप्पलें और अन्य सामान बिखरा मिला। शक गहराने पर जब पास के कुएं में देखा गया, तो वहां मोनू का शव उतराता मिला। परिजनों का आरोप है कि स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.