सहारनपुर, अप्रैल 12 -- सहारनपुर/गागलहेड़ी, संवाददाता। कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में एक युवक की ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। इसके पश्चात उसका शव आम के बाग में फेंक दिया गया। मृतक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पास में ही ईंटे भी पड़ी मिली है। पता लगने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।कोतवाली गागलहेड़ी क्षेत्र के गांव कैलाशपुर में कब्रिस्तान के पास गांव पठेड़ निवासी अनुज राणा का आम का बाग है, जिसकी देखभाल कैलाशपुर निवासी अमजद करता है। अमजद पिछले चार दिन से शादी में गया था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अमजद बाग में पहुंचा तो उसने देखा कि एक युवक का शव पड़ा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पहुंचकर शव के पहचान करने का प्रयास किया...