फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- कायमगंज, संवाददाता ।नगर से सटे उलियापुर गांव में रविवार को भैंसा चोरी के विवाद में हुई बांकेलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने मुकदमे की आरोपित एक महिला समेत तीन आरोपितों को दबोच लिया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए डंडे भी बरामद कर लिए गए हैं। रविवार को उलियापुर गांव में दो पक्षों के बीच भैंसा चोरी को लेकर हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान बांकेलाल की पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई विपिन ने 13 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नामजद आरोपी पुष्पेंद्र, करन और पूनम को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- भरिगावां में मारपीट व चाकूबाजी में तीन घायल पकड़े गए आरोपियों को पुलिस लखनपुर गांव के पास स्थित एक आम के बाग में ले गई। वहां आरोपियों की निशानदेही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.