प्रयागराज, फरवरी 1 -- खीरी थाना क्षेत्र के ढेरहन गांव में नाले में मिले कंकाल का रविवार को पोस्टमार्टम हुआ तो मौत के राज से पर्दा उठा। युवक की हत्या कर शव नाले में फेंका गया था। फिलहाल शव कमलेश का ही है, इसकी पुष्टि के लिए डीएनए जांच कराई जाएगी। दांत और हड्डी सुरक्षित कर ली गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, युवक की गर्दन काटकर हत्या किए जाने का अनुमान है। उसका सिर और धड़ दोनों अलग था। चेहरे पर भी चोट के निशान थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में एक और तथ्य चौंकाने वाला सामने आया कि जिस कंकाल का पोस्टमार्टम किया गया उसके ऊपर के जबड़े में 14 और नीचे के जबड़े में 15 दांत थे। विशेषज्ञों के मुताबिक दांतों की संख्या के हिसाब से मरने वाले की उम्र 25 वर्ष के भीतर है। ढेरहन गांव निवासी जगजीवन पाल के दो बेटों में छोटा 40 वर्षीय कमलेश 25 जनवरी की सु...