गाजीपुर, अप्रैल 13 -- जमानियां, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के असैनचंदपुर गांव स्थित नहर में एक 45 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने नहर की झाड़ियों से शव को निकला। पहचान करने की कोशिश की लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार हत्या कर शव को फेंका गया है। जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा कि असैनचंदपुर गांव की नहर झाड़ियों में एक शव पड़ा है। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। शव के पास से देशी शराब, खैनी तथा नाक से खून, गले में निशान देखा गया है। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी से हाथापाई में उसकी हत्या की गई। इसके बाद शव छोड़कर फरार हो गए। कोतवाली पुलिस शव की पहचान नहीं होने के कारण शव को कोतवाली लायी। जिसके बाद कोतवाली ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.