फिरोजाबाद, नवम्बर 28 -- फ़िरोज़ाबाद। थाना दक्षिण पुलिस ने पुलिस मुठभेड़ में ईको को लूटकर युवक का अपहरण कर हत्या करने, जलाने के मामले मे फरार चल रहे इनामी अभियुक्त ने गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने उससे असलाह बरामद किया है। पुलिस की बदमाश से लालऊ बिहारीपुर से आने वाले रास्ते पर मुठभेड़ हुई। पुलिस को उसके बारे में पता चला था। प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्रपाल सिह थाना दक्षिण पुलिस बल के साथ वहा पहुंचे। पुलिस ने वहा चैकिंग शुरू कर दी। उसी दौरान दौरान पुलिस टीम को बडी बाउंड्री लालऊ बिहारीपुर से आने वाले रास्ते पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस ने उस व्यक्ति को रुकने का इशारा किया। पुलिस को देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जबावी फायरिंग की। जिससे अभियु...