आगरा, अप्रैल 17 -- शुक्रवार को बमरौली कटारा क्षेत्र के एक खाली प्लॉट की कोठरी में अज्ञात शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को खाली प्लॉट में फेंका गया है। प्लॉट की सफाई के दौरान शव पड़ा होने की जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार आगरा-फतेहाबाद रोड पर रमाडा होटल के निकट अम्बे इंटरप्राइजेज के सामने स्थित खाली प्लॉट में यह शव मिला। प्लॉट के मालिक राजेंद्र सिंह सफाई कराने पहुंचे थे, तभी उनकी नजर कोठरी के अंदर पड़े शव पर पड़ी। शव देखते ही उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना पर थाना बमरौली से फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। थाना बमरौली कटारा थानाध्यक्ष ने ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.