युवक की हत्यारोपी महिला गिरफ्तार
बहराइच, मई 18 -- पयागपुर। थाना पयागपुर के ग्राम नेजाभार में युवक सूचित की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में पयागपुर पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को मुख्य आरोपी काजल पत्नी मनोज को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। मृतक सुचित की मां रामकली द्वारा दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 14 मई की रात करीब 11 बजे की है। सुचित घर से शौच के लिए निकला था। तभी पुरानी रंजिश के चलते गांव के ही लोगों ने उसकी पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात को छुपाने के लिए आरोपी ने मृतक के ताऊ को गुमराह करते हुए कहा कि सुचित उनके घर सो रहा है आकर ले जाओ। परिजन जब मौके पर पहुंचे तो सुचित खून से लथपथ पड़ा था उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पयागपुर ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ में इलाज के दौरान 16 मई की सुबह सुचित न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.