अमरोहा, अप्रैल 5 -- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवक को घर से बुला कर ले जाने के बाद शुक्रवार को उसकी हत्या कर दी गई। मामले को सुसाइड का रूप देने के लिए शव पेड़ पर लटका दिया गया। शव के अंतिम संस्कार से पूर्व शनिवार को परिजनों ने थाने पर हंगामा किया तो पुलिस ने आनन-फानन में तहरीर के आधार पर गांव निवासी दो भाइयों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोपी गांव से फरार हैं। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव पंड़का निवासी परविंद्र पुत्र कल्लू सिंह गुर्जर ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 8:30 बजे 23 वर्षीय छोटे भाई काविंद्र को गांव के अरुण व अरविंद पुत्रगण मेघराज गुर्जर घर से बुलाकर ले गए थे। आरोप लगाया कि दोनों भाई काविंद्र को गांव के नजदीक स्थित आम के बाग में ले गए और उसकी हत्या करने के बाद मामले को सुसाइड का रूप देने के...