नई दिल्ली, फरवरी 3 -- उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज मर्डर की खबर आ रही है। यहां सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के मुल्ला खेड़ा में सोमवार देर रात 40 वर्षीय संतराम की ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी गई। शव मुल्ला खेड़ा में सड़क किनारे खुह से लथपथ हालत में मिला। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस वारदात की जांच पड़ताल में लग गई है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। वहीं वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। वारदात में मारा गया युवक संतराम चौरासी गांव के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि युवक संतराम मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह खून से लथपथ शव पड़ा होने की सूचना पर मुल्ला खेड़ा में लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने शव की पहचान की। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूचना पर घर वाले भी पहुंच गए। फोरे...