रांची, दिसम्बर 10 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के कुटे गांव में एक महिला को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बताया कि बीते सावन में उसके गोतिया की रिंग रोड स्थित बाल सिरिंग के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद गांव के कई लोग उस पर न सिर्फ डायन होने का आरोप लगाया, बल्कि उसे लगातार प्रताड़ित भी कर रहे हैं। इस संबंध में पीड़िता ने संदीप लोहरा, फुलो देवी, लक्ष्मी देवी, छोटो लोहरा, रवि लोहरा, मनोज लोहरा, भिखू लोहरा, किरण देवी, सोमरा लोहरा, सावित्री देवी, ननक लोहरा, पूनम देवी, सिवा लोहरा और पार्वती देवी के विरूद्ध विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। प्राथमिकी में कहा कि सभी आरोपी उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए पवन की मौत का जिम्मेदार ठहराने लगे। आरोप है कि ये सभी लोग पीड़िता को जबरन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.