युवक की सड़क हादसे में गई जान
इटावा औरैया, जून 27 -- भरथना /इटावा , संवाददाता। ऊसराहार रोड पर सरैया गांव के पास शनिवार सुबह ननिहाल से घर लौट रहे बाइक सवार युवक वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में पिंडारी गांव निवासी 20 वर्षीय विवेक शर्मा पुत्र जगराम मैनपुरी के थाना किशनी क्षेत्र स्थित अपने ननिहाल गांव देवपुरा आया हुआ था। शनिवार सुबह वह बाइक से अपने घर वापस लौट रहा था। यह भी पढ़ें- ननिहाल से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत सुबह जब विवेक ऊसराहार रोड पर सरैया गांव के पास शिवा गेस्ट हाउस के सामने पहुंचा, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उसकी बाइक में जोरदार टक्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.