शाहजहांपुर, जून 1 -- सिंधौली। क्षेत्र के गांव चक कन्हऊ निवासी शिवकुमार तिवारी उर्फ लाला (38) की संदिग्ध परिस्थितियों में एटा में मौत हो गई। शाहजहांपुर शव पहुंचने पर परिजनों ने सिंधौली पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। रविवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। मृतक की पत्नी आरती और परिजनों ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि तीन दिन पहले शिवकुमार के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस संबंध में वह सिंधौली कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस ने उनकी तहरीर पर तत्काल कार्रवाई नहीं की। आरोप है कि न तो प्रार्थना पत्र स्वीकार किया गया और न ही मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया। परिजनों का ...