सिद्धार्थ, नवम्बर 29 -- सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के चिताही गांव में एक 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध में मौत हो गई। मृतक मनोज चौहान पुत्र गोली चौहान के परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गंभीर आरोप लगाया है। मृतक की मां सीतापति चौहान ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एक व्यक्ति उनके बेटे मनोज को बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया था। दोपहर में मनोज को घर लाकर चारपाई पर सुलाकर चला गया। कुछ देर बाद परिजन घर पहुंचे तो वह मृत अवस्था में पाया गया। परिजनों का आरोप है कि युवक की हत्या कर शव घर पर लिटा दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच में जुट गई है। त्रिलोकपुर थानाध्यक्ष रामदेव का कहना है कि महिला की ने तहरीर दी है। थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.