बहराइच, मार्च 17 -- बहराइच, संवाददाता। जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित टिकोरा पुलिस चौकी इलाके में सड़क निर्माण कार्य के दौरान एक श्रमिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान रुपईडीहा थाना क्षेत्र के ग्राम बेभरिया निवासी 35 वर्षीय तरुण कुमार, पुत्र राधेश्याम के रूप में हुई है। वह पिछले कुछ समय से टिकोरा इलाके में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोमवार दोपहर लगभग तीन बजे अचानक काम के दौरान तरुण कुमार की तबीयत बिगड़ गई। साथ काम कर रहे अन्य श्रमिकों और स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज शुरू किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सोमवार शाम करीब छह बजे उसकी मौत हो गई।घटना की...