बांदा, जुलाई 20 -- बांदा। सात दिन लापता रहने के बाद रविवार रात खेत स्थित बाबा की झोपड़ी पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घरवालों में कोहराम मच गया। परिजनों ने जहर खाने की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जमालपुर के मुन्नीलाल ने बताया 35 वर्षीय पुत्र महेश रविवार रात बाबा शिवरतन की झोपड़ी पहुंचा। वहीं पर लेट गया। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। काफी देर बाद छोटा भाई अनिल खाना लेकर खेत पहुंचा उसे जगाया देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता ने बताया कि सात दिन पहले महेश नशे की हालत में घर आया था। पिता ने शराब पीने के लिए मना किया था। इसी बात को ...