युवक की संदिग्ध हालात में मौत, उत्पाद पुलिस पर मारपीट का आरोप
नवादा, अगस्त 1 -- नवादा जिले के नारदीगंज में शनिवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। घटना नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ गांव में शाम की बतायी जा रही है। मृतक 30 वर्षीय मुंद्रिका मांझी नंदपुर गांव के स्व.कुलो मांझी का पुत्र था। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में छापेमारी करने आयी उत्पाद व मद्य निषेध विभाग की टीम के जवानों द्वारा उसे लाठी-डंडे से पीटा गया। जिससे उसकी शाम में मौत हो गयी। घटना की सूचना पर आसपास के गांवों के लोगों की वहां भारी जुट गयी। घटना के बाद लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस बीच ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना नारदीगंज पुलिस को दी गयी और वाहन भेजने का अनुरोध किया गया। नारदीगंज थानाध्यक्ष राजेश कुमार द्वारा तत्काल इसकी सूचना वरीय पदाधिकारियों को दी गयी।
घटना की जानकारी घटनास्थल के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.