रुद्रपुर, फरवरी 2 -- रुद्रपुर, संवाददाता। सितारगंज क्षेत्र में युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में अब हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की मां ने सोमवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर मामले में कार्रवाई की मांग की और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी के अनुसार, इन्द्रवती पत्नी डालचन्द्र निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना अमरिया, जिला पीलीभीत यूपी ने बताया कि उनका 28 वर्षीय बेटा ऐवरान सिंह घेरा फार्म सरकड़ा क्षेत्र में एक किसान के यहां रहकर खेतों में काम करता था। बीती 4 जनवरी की शाम युवक का शव खेत में नाली के पास पड़ा हुआ मिला था। मृतक की मां का आरोप है कि उनका बेटा पूरी तरह स्वस्थ था और उसे किसी प्रकार की बीमारी नहीं थी। ऐसे में उसकी मौत स्वाभाविक नहीं, बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या है। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा...