शाहजहांपुर, जून 15 -- बंडा। कस्बा बंडा में रविवार को स्कूटी सवार एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के शरीर पर गर्दन, हाथ और पेट पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने घायल अवस्था में उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। मृतक की पहचान रामवीर सिंह (47) पुत्र गया सिंह निवासी गांव कुलुम जुझारपुर एवं हाल निवासी बाबा चरनदास कॉलोनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामवीर अपने परिवार के साथ रुद्रपुर में एक फैक्ट्री में काम करता था और वहीं से परिवार का भरण-पोषण करता था। यह भी पढ़ें- युवक की संदिग्ध हालत में मौत, शरीर पर गंभीर चोट के निशान वह शनिवार देर शाम अकेले रुद्रपुर से बंडा अपने घर आया था। स्था...