गौरीगंज, अप्रैल 24 -- मुसाफिरखाना, संवाददाता। चार दिन पूर्व पूरे भिखारी सिंह मजरे शमशेरिया में शादी समारोह से लौटते समय एक युवक की हुई संदिग्ध मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सुल्तानपुर जनपद धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम हाजी पट्टी निवासी विश्वनाथ प्रजापति अपने परिवार के साथ 20 अप्रैल को मुसाफिरखाना क्षेत्र के पूरे भिखारी सिंह का पुरवा में शादी में बारात आए थे। रात करीब 10.50 बजे उनका 18 वर्षीय पुत्र शुभम प्रजापति मोटरसाइकिल से अकेले घर के लिए निकल गया। कुछ देर तक परिजनों से फोन पर संपर्क हुआ, लेकिन बाद में फोन बंद हो गया। सुबह करीब 5.30 बजे युवक का शव दुर्गन देवी रोड मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढे में मोटरसाइकिल सहित मिला। बाइक भी क्षतिग्रस्त थी। मृतक के पिता की तहरीर पर पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.