लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- निघासन थाना इलाके के चखरा गांव निवासी एक युवक ने अपने ही घर में ज़हर खा लिया, जिसकी इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। घटना के समय पत्नी अपने मायके में थी। पत्नी ने अपने ससुराल वालों पर पति को प्रताड़ित करने और आत्महत्या करने को मजबूर करने का आरोप लगाया है। उधर मृतक की मां ने पत्नी व मायके वालों से अनबन के चलते आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। पढुआ थाना क्षेत्र के गांव पडुखिया निवासी यासीन की पुत्री शबनम ने डीएम, एसपी, सीओ आदि को दिए गए प्रार्थनापत्र में बताया है कि दो वर्ष पूर्व उसकी शादी निघासन थाना इलाके के चखरा गांव निवासी सामीन पुत्र मुश्ताक अली के साथ हुई थी। शबनम के मुताबिक पति के साथ उसके बहुत अच्छे संबंध थे लेकिन घर के अन्य लोग दहेज की खातिर उससे लड़ाई झगड़ा करते रहते थे। छह महीने पहले पति सामीन पत्नी ...