युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत, हत्या की आशंका
मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 25 -- बंदरा, एक संवाददाता। पीयर थाना क्षेत्र के नूनफारा गांव निवासी कामेश्वर मांझी के करीब 18 वर्षीय पुत्र नुनू कुमार की महाराष्ट्र (नांदेड़, सोमठाना) में संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। युवक का शव पेड़ में फंदे से लटका हुआ था। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। गुरुवार की देर शाम नुनू का शव गांव पहुंचा। इस दौरान परिजन एंबुलेंस को घेरकर हंगामा करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद एंबुलेंस से शव उतारा गया। परिजनों ने शुक्रवार को शव का दाह संस्कार कर दिया। नुनू के भाई राकेश कुमार और मां बबीता देवी ने मजदूरी का बकाया पैसा मांगने पर ठेकेदार द्वारा पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। राकेश कुमार ने बताया कि 20 अक्तूबर को चचेरे भाई ने फोन पर घटना की जानकारी दी। परिजनों ने बताया कि तीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.