मधुबनी, मई 31 -- राज कुमार गुप्ता जयनगर । जयनगर के बैरा परसा में शनिवार देर रात 40 वर्षीय युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक की पहचान बैरा परसा पंचायत वार्ड नंबर-8 निवासी मोहम्मद एहसान के रूप में हुई है। मामले में मृतक के पिता के बयान पर उसके मालिक समेत तीन लोगों के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मौत का कारण एहसान आरोपी के घर पर लेबर मिस्त्री का काम करता था। मृतक के पिता मंसूर ने थाने में दर्ज कराई एफआईआर में आरोप लगाया है कि शनिवार रात करीब नौ बजे आरोपी जाहिद, सुखाड़ी और सिकंदर उनके बेटे को बुलाकर ले गए थे। परिजनों का आरोप है कि आरोपियों ने एहसान की हत्या कर शव को घर पर छोड़कर भाग गए।

स्थान और तनाव घटना के शिकार एहसान और आ...