मोतिहारी, अप्रैल 29 -- चकिया, एसं। पिपरा थाना क्षेत्र के ऊंची डीह गांव में सोमवार की देर रात युवक की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतक का शव ऊंची डीह के निवासी परमानंद पंडित के घर के आंगन में था। मृतक की पहचान ऊंची डीह के ही धनेश्वर साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष अंजन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया। अभी तक परिजनों की ओर से थाना में कोई आवेदन नहीं मिला है। ऊंची डीह के निवासी परमानंद पंडित का कहना है कि उसके आंगन में चापाकल के साथ वाटर पंप लगा हुआ है । जिसे खोलने की कोशिश की गयी। इस दौरान स्पर्शाधात हुआ। आगे बताया गया कि घर के सदस्य शौचालय के लिये आंगन की ओर निकले तो देखा एक युवक जमीन पर गिरा पड़ा है। अचानक किसी को गिरे हुए देखकर वह जोर जोर से चिल्लाने लगे। सभी परिवार वाले आंगन की तरफ गये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.