मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव के वार्ड पांच में सोमवार को संदिग्ध स्थिति में युवक की मौत हो गई। मृतक अंशु कुमार (32) था। बताया जाता है कि जहर खिलाने के बाद युवक के कमरे में आग लगा दी गई। बिस्तर और अन्य सामान जला हुआ था। हालांकि, युवक का शरीर झुलसा हुआ नहीं था। अंशु के भाई उदय कुमार सिंह, भाभी रेखा व ग्रामीणों ने पत्नी पर जहर देकर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। पुलिस ने मौके से अंशु की पत्नी स्वीटी भारती को हिरासत में लिया है। युवक के भाई और भाभी से भी पूछताछ की गई है।परिजनों ने पुलिस को बताया कि कमरे से धुआं उठता देखकर शोर मचाया। ग्रामीणों के जुटने के बाद युवक को कमरे से बाहर निकाला गया। आनन-फानन में सुजावलपुर स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराय...