उरई, मार्च 23 -- उरई। एक युवक की संदिग्ध हालात में हुई मौत को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। मामले में उच्चाधिकारियों से जांच और रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की गई है। झांसी के एक ग्राम निवासी नीरज कुमार ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उनका भाई सौरभ कुमार उरई के सर्राफा बाजार क्षेत्र में किराये पर रहकर बीएससी प्रथम वर्ष की पढ़ाई के साथ फोटो ग्राफी का काम करता था। बीती 28 फरवरी 2026 को गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे बाइक देने के बहाने शांति नगर स्थित अपने बहनोई के घर बुलाया था। नीरज के अनुसार देर तक भाई के वापस न आने पर फोन करने पर पहले उसने आने की बात कही, लेकिन बाद में फोन बंद हो गया। कुछ देर बाद एक व्यक्ति ने सूचना दी कि सौरभ ने फांसी लगा ली है। मौके पर पहुंचने पर सौरभ जमीन पर मृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.