मुजफ्फरपुर, अप्रैल 7 -- सकरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सकरा थाना क्षेत्र के केशोपुर गांव में संदिग्ध स्थिति में युवक अंशु कुमार की मौत मामले में पत्नी स्वीटी भारती ने मंगलवार को केस दर्ज कराया। दोपहर बाद अंशु के शव को पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी से पूछताछ की गई। सकरा थानाध्यक्ष ने घटनास्थल का निरीक्षण कर छानबीन की। साथ ही मृतक के भाई, भाभी और पत्नी से लंबी पूछताछ की। उसके बाद पत्नी के आवेदन पर केस दर्ज किया गया। थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी ने आवेदन में लिखा है कि सड़क हादसे में पैर टूटने के बाद से करीब दो साल से उसका पति अंशु बेड पर था। वह काफी मानसिक दबाव में था। जब वह कमरे से निकलकर बाथरूम चली गई तो अंशु ने घर में रखा कीटनाशक दवा खा ली। कमरे में आई तो उसकी हालत देखकर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.