कानपुर, मार्च 29 -- चकेरी। सनिगवां में बीते जनवरी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। मृतक की मां ने बेटे के साथ लिव इन में रह रही उसकी प्रेमिका पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाकर चकेरी थाने में शिकायत की थी। पुलिस के कार्रवाई न करने पर पीड़िता ने दो माह बाद पुलिस कमिश्नर के आदेश पर चकेरी थाने में प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। सनिगंवा के चंद्र नगरी निवासी सुशीला देवी के अनुसार उनके बेटे सत्येन्द्र सिंह चौहान की पत्नी की मौत सड़क हादसे में हो गई थी। उसकी मौत के करीब छह माह पूर्व सत्येन्द्र का उमा सिंह नाम की महिला से संपर्क हुआ था। आरोप लगाया है कि उमा ने उनके बेटे को प्रेमजाल में फंसाया। इसके बाद उससे रुपयें ऐंठकर अपने शौक को पूरा करती थी। पीड़िता ने बताया कि उमा बेटे के साथ उन्हीं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.