युवक की संदिग्ध मौत मामले में पत्नी और सास गिरफ्तार, भेजी गईं जेल
गढ़वा, जून 7 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के ढेकुलिया निवासी 28 वर्षीय ऋषभ उर्फ चंदन विश्वकर्मा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी उसकी पत्नी अमृता देवी और सास संगीता देवी को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। वहीं मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मालूम हो कि मामले में मृतक के पिता अवधेश विश्वकर्मा ने भवनाथपुर थाना में आवेदन देकर पुत्र की पत्नी अमृता देवी, सास संगीता देवी, ससुर बासुकीनाथ विश्वकर्मा और फुआ सास नीलम देवी मझिआंव निवासी के विरुद्ध मानसिक प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि युवक को उसकी पत्नी और ससुराल पक्ष के लोग लगातार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.