हमीरपुर, मार्च 5 -- हमीरपुर, संवाददाता। होली के दिन युवक की संदिग्धावस्था में हुई मौत की वजह से जिला अस्पताल ननिहाल और ददिहाल पक्ष के बीच जंग का अखाड़ा बन गया। मृतक के ननिहाल पक्ष ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा काटा। इतना ही मौके पर आए ददिहाल पक्ष के लोगों को अस्पताल में दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, जिससे एक युवक बेहोश हो गया। बाद में ददिहाल पक्ष के लोग बोलेरो में भरकर पहुंच गए, जिसके बाद फिर से दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के दो लोगों को हिरासत में लेने के साथ ही उनकी बोलेरो जब्त कर ली। झगड़े पर आमादा लोगों को काबू में करने में को पुलिस को यहां हल्का बल भी प्रयोग करना पड़ा। तब कहीं स्थिति संभली। कानपुर नगर के थाना सजेती के गांव रामपुर निवासी स्व.मुन्नालाल यादव के इकलौते 18 वर्षीय पुत्र बालकरन यादव की ...