फतेहपुर, अप्रैल 27 -- बकेवर। थाना क्षेत्र के केशरीपुर गांव में 40 वर्षीय दिलीप सिंह की मौत के बाद मातम पसरा हुआ है। हमीरपुर में हुए सड़क हादसे में घायल दिलीप की मौत को परिजनों ने संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। केशरीपुर निवासी दिलीप सिंह शनिवार को सुजावलपुर से बारात के साथ हमीरपुर के भरूहा सुमेरपुर क्षेत्र में डीजे कार्य के लिए गया था। बताया जा रहा है कि देर रात डीजे की पिकअप लौटते समय अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई, जिसमें दिलीप गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले जहानाबाद के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, फिर हालत बिगड़ने पर कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों ने घटना को संदिग्ध बताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.