रुडकी, जून 23 -- झबरेड़ा, संवाददाता। कोटवाल आलमपुर में युवक का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिलने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मृतक की मां ने गांव के ही दो सगे भाइयों पर हत्या का शक जताकर पुलिस को तहरीर दी है। विनोद देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 जून की रात करीब 11 बजे उनके बेटे शुभम के साथ काम करने वाले गांव के एक युवक का फोन आया था, जिसने उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद शुभम घर से चला गया। परिजनों के अनुसार, वह रात में कब वापस लौटा, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। अगली सुबह शुभम का शव घर के अंदर पंखे से लटका मिला। इससे परिवार में कोहराम मच गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...