युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया ब्लैकमेल और प्रताड़ना का आरोप
बिजनौर, मार्च 21 -- बिजनौर। शहर के काशीराम कॉलोनी निवासी एक युवक की मौत के मामले में परिजनों ने कुछ लोगों पर ब्लैकमेल, धमकी और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। डीआईजी के आदेश पर पुलिस ने पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। शहर कोतवाली के काशीराम कॉलोनी, बैराज रोड निवासी इरशाद अहमद पुत्र बुन्दू अहमद ने का आरोप है कि उनके 20 वर्षीय पुत्र सुहैल उर्फ चिन्टू को मोहल्ले की एक महिला ने कथित रूप से पिछले दो वर्षों से अपने प्रेमजाल में फंसा रखा था। आरोप है कि महिला और उसके परिजनों ने सुहैल से कई बार रुपये उधार लिए और बाद में रुपये मांगने पर उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने सुहैल पर महिला से निकाह करने का दबाव बनाया और इनकार करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी। परिजनों का कहना है कि 11 अक्टूबर 25 को आरोपियों ने शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.