हमीरपुर, अप्रैल 26 -- हमीरपुर। थाना जलालपुर क्षेत्र के मसीदन गांव के एक युवक की संदिग्धावस्था में मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मसीदन गांव निवासी 35 वर्षीय रामप्रसाद निषाद को शनिवार की रात सरीला सीएचसी लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसकी मौत की पुष्टि कर दी। उधर, मृतक की पत्नी विपता जो काफी समय से उरई मायके में रह रही है, ने थाने में तहरीर देकर पति को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या का आरोप लगाया है।थाना प्रभारी जलालपुर रवि कुमार ने बताया कि जांच में सामने आया है कि रामप्रसाद शराब पीने का आदी था और पिछले कुछ समय से उसका इलाज भी चल रहा था, लेकिन वह शराब का सेवन नहीं छोड़ रहा था। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.